Home » Uncategorized » नेटवर्क की बदहाली पर पटटा महलोग में रोष, सिम पोर्ट करने की दी चेतावनी

नेटवर्क की बदहाली पर पटटा महलोग में रोष, सिम पोर्ट करने की दी चेतावनी

Share:

पटटा महलोग: पवन सिंघ:-

जिला सोलन के पटटा महलोग क्षेत्र में जियो (Jio) नेटवर्क की खराब सुविधा और बढ़ते रिचार्ज दामों को लेकर स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बडैहरी में BSNL के 4G अपग्रेड होने के बाद से जियो के सिग्नल पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है। स्थानीय जागरूक नागरिक राजू भाई ने प्रशासन और कंपनी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही नेटवर्क नहीं सुधरा, तो उपभोक्ता सामूहिक रूप से अपने सिम पोर्ट कराने को मजबूर होंगे। जनता ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस डिजिटल समस्या का समाधान करने और नेटवर्क गुणवत्ता पर कंपनियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *