दाड़लाघाट:
गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी और बाबा सुच्चा सिंह गुरमत संगीत अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 17, 18 और 19 अप्रैल को 13वें महान गुरमत समागम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय समागम में विशेष रूप से पंजाब से पधारे सुप्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा रसभिना शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान ‘शिमला राग दरबार’ और गुरमत संगीत वर्कशॉप का भी आयोजन होगा, जिसमें संगत को गुरुबाणी के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और संगत से इस आध्यात्मिक समागम में उपस्थित होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।






