महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दर्पणा ठाकुर ने जारी ब्यान में कहा की महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय यह कार्य मन को आहत करने वाला है। जिस तरह लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने नारीशक्ति की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया है। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर कांग्रेस के विरोध के खिलाफ महिला मोर्चा 23 अप्रैल को चौड़ा मैदान शिमला में पहुंच कर सड़कों पर उतरेगी और जन-आक्रोश के साथ महिला पदयात्रा भी निकलेगी। दर्पणा ठाकुर ने कहा की यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बुलंद आवाज है। दर्पणा ठाकुर ने बताया की यह एक सिर्फ शुरुआत है – नारीशक्ति अब रुकने वाली नहीं है। कांग्रेस और INDI गठबंधन के महिला-विरोधी चेहरे को बेनकाब कर, लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें करारा जवाब देकर रहेंगी। अंत में दर्पणा ठाकुर ने कहा की इस विरोध प्रदर्शन में सोलन जिला से 1500 महिलाएं भाग लेगी।






