Home » Uncategorized » माता मंगला बनलगी मेले का भव्य समापन: दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित

माता मंगला बनलगी मेले का भव्य समापन: दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Share:

बनलगी (सोलन): पवन सिंघ:-
सोलन जनपद के दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पौराणिक सिद्ध पीठ माता मंगला काली बनलगी में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि दूसरे दिन के विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी उपस्थित रहे।
मेले के दूसरे दिन पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने दंगल का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दून के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की सराहना की कि उन्होंने आज के आधुनिक युग में भी अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया।
विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार चौधरी ने माता मंगला के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने ‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना को चरितार्थ करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
मेले के दौरान आयोजित कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया कुश्ती (दंगल):माली के लिए फाइनल मुकाबला सुनील दिल्ली और चेतन कंडा के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद चेतन कंडा ने जीत हासिल की। मेला कमेटी द्वारा विजेता को ‘गदा’ और नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी टूर्नामेंट कबड्डी का रोमांचक फाइनल मुकाबला शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब और खेलो इंडिया राजपुरा सेंटर के बीच खेला गया। इसमें खेलो इंडिया राजपुरा सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की।
पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और मंदिर कमेटी के मनीराम ठाकुर की उपस्थिति में विजेता टीमों और पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर एसएचओ कसौली गोपाल चंद, नायब तहसीलदार सूरत सिंह, ओ.पी. ठाकुर, हिमाचल के पहले स्क्रैप सेंटर के मालिक अमन शहानी, और दाड़वा के पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर सहित यूथ क्लब जतरोग के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

“हमारी संस्कृति और खेल हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल भाईचारे को बढ़ावा देते हैं बल्कि युवाओं को सही दिशा भी दिखाते हैं।”
राम कुमार चौधरी, विधायक दून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *