अर्की:-
अर्की: विद्युत उपमण्डल अर्की के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों और गांवों में आगामी 26 अप्रैल 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 के.वी. सब-स्टेशन अर्की के आवश्यक रखरखाव (Maintenance) कार्य के चलते शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत कट लगाया जाएगा। सहायक अभियंता ई. नीरज कुमार कतना ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सब-स्टेशन के सुचारू संचालन के लिए यह मरम्मत कार्य अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है ताकि कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।






