सोलन
पवन सिंघ:-
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को गति देने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि जिला के सभी गांवों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘ओडीएफ मॉडल’ के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने पंचायतों में कूड़ा पृथक्कीकरण शेड और सोखता गड्ढों के निर्माण को अनिवार्य बताया, साथ ही स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘हिमईरा’ दुकानों के निर्माण और होटलों के साथ तालमेल बिठाने की बात कही। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित मकानों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने और पूर्ण हो चुके कार्यों को पोर्टल पर तुरंत अपलोड करने के कड़े आदेश दिए गए, ताकि ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ धरातल पर जल्द से जल्द पहुंच सके।






