Home » Uncategorized » चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share:

दाड़लाघाट :-पुलिस थाना दाड़लाघाट में दर्ज एक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी जुबेर अंसारी, जो टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड डिवीजन अर्की में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने 24 अप्रैल को थाना दाड़लाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर, पोल एवं तार बिछाने का कार्य टेंडर के माध्यम से लिया हुआ है। कंपनी द्वारा यह कार्य दिलधार पुत्र तालवदीन, निवासी गांव कुनडोडी, डाकघर जुगरा, तहसील चुराहा, जिला चंबा को सौंपा गया था। 10 अप्रैल को कार्य हेतु उसे बेलचा, गैंती, हैमर, ट्राइफर, पुल्ली, चैन ब्लॉक, वायर ग्रिपर, स्पैनर, क्रिम्पिंग टूल, रस्सा तथा करीब 5 किलोमीटर कंडक्टर ड्रम सहित अन्य सामान दिया गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये थी। शिकायत के अनुसार, 23 अप्रैल को उक्त व्यक्ति सामान सहित लापता हो गया। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और उसके मजदूर भी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे। इस पर शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि आरोपी सामान लेकर फरार हो गया है। इस पर थाना दाड़लाघाट में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलधार 29 वर्षीय को 25 अप्रैल को जिला चंबा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *