दाड़लाघाट :- पंचायत सन्याड़ी मोड़ में बगल्याणे क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में कुल 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह शिविर सफल हो पाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवता, भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में अंकु, रमन, मनोज, हेमराज, राकेश, धर्मेन्द्र, विनोद, जयदेव, भगतराम, सुमित, पंकु, राज, दिवांशु और अजय सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।






