दाड़लाघाट:-जिला परिषद वार्ड एक दाड़लाघाट से पूर्व पंचायत समिति अध्यक्षा कुनिहार एवं निवासी दाड़लाघाट सोमा कौंडल ने शुक्रवार को अर्की में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने यह नामांकन उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक एवं शुभचिंतक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा लोगों के सहयोग से कार्य करने की बात कही।






