Home » Uncategorized » बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, पंचायत चुनावों को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, पंचायत चुनावों को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

Share:

सोलन
पवन सिंघ:-

9 मई 2026 को बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में रक्कड़ कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नाहर की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय प्रभारी दयाचंद तथा केंद्रीय प्रभारी मेघराज भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्यकर्ता पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं, उनके समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार करें और बहुजन समाज की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला, विधानसभा और सेक्टर स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में प्रदेश प्रभारी डीआर भाटिया, प्रदेश प्रभारी काशी राम, प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र भटौली, प्रदेश महासचिव ज्ञानचंद भाटिया, प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष सोलन वीरेंद्र भाटिया, प्रदेश सचिव सुरेश बामी, शिमला प्रदेश ऑफिस सेक्रेटरी हरमेश पजोखरा, जिला ऊना अध्यक्ष कमल पांचला तथा कसौली विधानसभा अध्यक्ष नानक चंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *