Home » Uncategorized » शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन ।

शनि जयंती पर शनि मंदिर हाटकोट में 16 मई को होगा भंडारे का आयोजन ।

Share:


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कर्मफल दायक शनि महाराज जी की जयंति पर हाटकोट शनि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में भक्त जंहा लजीज व्यंजनों का आनन्द लेंगे,तो वन्ही शनि महाराज जी को नमन करते हुए आशीर्वाद भी लेंगे।इस दौरान मीठे शरबत की छबील भी भक्त जनो के लिए लगाई जायेगी ।
शनि मंदिर हाटकोट के प्रधान देवेन्द्र महंत ने बातचीत में बताया ,कि हर वर्ष की तरह ही शनि जयंती पर हाटकोट शनि मंदिर के साथ विद्यालय मैदान में भंडारे का आयोजन किया जायेगा ।उन्होंने कुनिहार जनपद के लोगो से अपील करते हुए कहा ,कि 16 मई शनिवार को आयोजित होने वाले इस भंडारे में पूरी श्रद्धा के साथ पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करे व कर्म फल दायक शनि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *