Home » Uncategorized » मांगू विद्यालय का जमा दो कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

मांगू विद्यालय का जमा दो कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

Share:

दाड़लाघाट :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू का जमा दो कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। अंग्रेज़ी विषय में 14, इतिहास में 20, राजनीति विज्ञान में 17, हिंदी में 21 तथा कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं ऑटोमोबाइल विषय में 27 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता हासिल की। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में पियूष ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भावना शर्मा ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा जीवन ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश गुप्ता ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *