Home » Uncategorized » शनि जयंती पर कुनिहार में जगह जगह लगे भंडारे।

शनि जयंती पर कुनिहार में जगह जगह लगे भंडारे।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा:-
कर्मफल दायक शनि महाराज जी की जयंति पर कुनिहार जनपद में भंडारों की धूम रही। शनि मंदिर हाटकोट,घोडी देवी मंदिर व शनि मंदिर तालाब पर जंहा विशाल भंडारे में लोगो ने लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया।हाटकोट शनि मंदिर में भक्तों ने मीठे शरबत का आनंद भी लिया ।घोड़ी देवी मंदिर में शनिवार रात्रि में भक्तों के लिए माँ भगवती का जागरण होगा,जिसमे शिमला जग तारिणी मंडली माँ भगवती का गुणगान करेंगे ।
शनि मंदिर तालाब व हाटकोट में सुबह से ही भक्तों ने शनि महाराज की आराधना आरम्भ कर दी थी।पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना व तेल चढ़ा कर शनि महाराज का आशीर्वाद लिया।इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन भजन कर शनि महिमा का गुणगान किया।स्कूली बच्चो सहित हजारों भक्तों ने ने मीठे शर्बत सहित भंडारे का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *