Home » Uncategorized » कुनिहार नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 20 बेंच व 150 स्ट्रीट लाइट लगाई गई ।

कुनिहार नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 20 बेंच व 150 स्ट्रीट लाइट लगाई गई ।

Share:


कुनिहार:-
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 20 बेंच व 150 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई । कुनिहार नगर पंचायत का मामला हालांकि कोर्ट में चल रहा है ,परंतु नगर पंचायत के लिए करीब दो करोड़ रू की राशि स्वीकृत हो चुकी है । नगर पंचायत कार्यालय कुनिहार के अंतर्गत आज सार्वजनिक स्थानों पर जन्हा 20 बेंच लगाये गए ,तो वंही कोठी चौक से मुख्य बाज़ार कुनिहार,तालाब व ऊँचा गावँ की सड़क मार्ग पर 150 स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई ।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बातचीत में बताया, कि सरकार द्वारा कुनिहार नगर पंचायत के लिए विकासात्मक कार्यो के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है ।कुनिहार नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में तेजी से कार्य करवाए जा रहे है ।आज 20 बेंच सार्वजनिक जगहों पर लगवाए गए व कुनिहार बाज़ार सहित मुख्य सड़क मार्गो पर 150 स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जा चुकी है ।भविष्य में नगर पंचायत के आधीन आने वाली हर एक वार्ड की गलियों में करीब 500 स्ट्रीट लाइट्स लगाने का लक्ष्य है ।
नगर पंचायत कुनिहार में सफाई व्यवस्था के लिए भी टेंडर हो चुका हा व हर एक घर में चार चार डस्टबिन गीले व सूखे कचरे के लिए दिए जाएँगे व नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी घर घर जा कर कचरा उठायेंगे ।
राकेश ठाकुर ने बताया कि कुनिहार क्षेत्र में बड़ती कुतों की संख्या को देखते हुए इन आवारा कूतो को पकड़ कर नसबंदी व टीकाकरण किया जाएगा ,ताकि इनकी बड़ती संख्या को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *