Home » Uncategorized » स्यार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

स्यार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

Share:

दाड़लाघाट:-स्यार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्र के 103 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभ उठाया। शिविर में लोगों के निःशुल्क छाती के एक्स-रे किए गए तथा गैर संचारी रोग जांच (एनसीडी स्क्रीनिंग) के अंतर्गत रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और लंबाई की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मुकुल, हेमंत, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुराधा, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मीना शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण गौतम, आशा कार्यकर्ता अनीता गौतम, धनवंती, मीना, प्रेमा, निर्मला और कविता गौतम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *