दाड़लाघाट:-राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि विकास योजना) के अंतर्गत ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव ध्यानपुर (सारनी) में सामुदायिक केंद्र भवन के निर्माण एवं विस्तार कार्य हेतु 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृति हेतु सिफारिश की है। इस संबंध में अर्की तहसील सुधार सभा दिल्ली के प्रधान प्रेम सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सामुदायिक भवन के विस्तार की मांग थी, जिसे सांसद हर्ष महाजन ने गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि इस राशि से गांव में सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रेम सिंह रघुवंशी ने सांसद हर्ष महाजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। रघुवंशी ने बताया कि यह कार्य ग्राम पंचायत घनागुघाट, विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत करवाया जाएगा तथा इसकी कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत घनागुघाट होगी।






