कुनिहार:-
अक्षरेश शर्मा
ट्रैवल महंगा ,वस्तुएं महंगी ,किराया महंगा, फल सब्जी महंगी, 10 दिन में तीन बार पेट्रोल डीजल के रेट में इजाफा होना सत्ता में बैठे नेताओं के लिए बड़ा प्रश्न चिन्ह है ?
फ्री की योजनाओं की घोषणाएं करो तुम, देश का धन लूटो तुम, और फिर देश को आर्थिक संकट में डालकर इसका खामियाजा भुगते आम जनता ।आख़िर क्यों ?
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने आज कुनिहार के पुराना बस अड्डे पर युवाओ के साथ गाड़ी को रस्से से खींच कर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है ।उन्होंने प्रदशों की सरकारो पर मुफ्त की योजनाओं को बाँटने से देश की जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ पर चिंता जताई ।राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस भाजपा दोनों ही आज देश को लूट रही है ।दोनों पार्टियां पर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत पूरी तरह फिट बैठती है ।क्योंकि विपक्ष भी अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है ।युवाओ के भविष्य की किसी को चिंता ही नहीं है । पेट्रोल डीज़ल के दाम बड़ने से आज महंगाई भी चर्म पर है ।फल सब्जिया व अन्य खाद्य पदार्थ आम आदमी की पहुँच से बाहर है ।






