कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत 59 पंचायतो में होने वाले चुनावों के लिए आज विकास खंड कुनिहार से चुनावी पार्टियों को रवाना किया गया ।26 मई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 116 पार्टियो को 19 बसों द्वारा अपने स्टेशन के लिए भेजा गया।
खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर के मार्ग दर्शन में लोकतंत्र के महाकुंभ पंचायत चुनावी प्रक्रिया के लिए करीब 550 पोलिंग अधिकारियों व चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए करीब 200 पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
बीडीओ कुनिहार ने बताया,कि विकास खंड की दूरदराज क्षेत्र मांगल व बेरल की पार्टियों को सबसे पहले रवाना किया गया ।26 मई को पहले फेज में होने वाले चुनाव के लिए विकास खंड कार्यालय से सभी पार्टियों को पोलिंग मैटेरियल ,बेल्ट पेपर व अन्य आवश्यक सामान देकर सीबीएसई विद्यालय परिसर में मौजूद अपनी टीम के पुलिस दल के साथ अपने गंतव्य पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुए । पीआरओ 30 मई को वापिस कुनिहार पहुँचेगे व बीडीसी व जिला परिषद के बॉक्स स्ट्रांग रूम में जमा करवायेंगे ।
31 मई को बीडीसी व जिला परिषद के नतीजे विकास खंड परिसर में निकले जाएँगे






