दाड़लाघाट:-अंबुजा फाउंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कराड़ाघाट में बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन अंबुजा फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक आरती सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका तरुण गुप्ता, शिक्षक योगेंद्र, पूनम तथा बाल मित्र पूनम उपस्थित रहे। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका तरुण गुप्ता ने अंबुजा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक होते हैं तथा समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। वहीं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक एवं अल्पाहार वितरित किया गया।






