Home » Uncategorized » अर्की में 31 मई को बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम

अर्की में 31 मई को बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम

Share:

अर्की:- जयगुरुदेव संगत अर्की के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परमपूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज 31 मई 2026 को हिमाचल दौरे के दौरान अर्की पहुंचेंगे। इस अवसर पर चोगान मैदान अर्की में दोपहर दो बजे विशाल सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा उमाकांत जी महाराज समाज में बढ़ रही नशाखोरी, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों से दूर रहने का संदेश देंगे। साथ ही महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को संस्कारयुक्त जीवन अपनाने तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करेंगे।
देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा तथा इसमें सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *