दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत को नया नेतृत्व मिल गया है। मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों के अंतिम परिणाम जारी किए। चुनाव परिणामों के अनुसार निशा शर्मा प्रधान और मदन ठाकुर उपप्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर-1 (सेरा कनैता) से रीता ठाकुर, वार्ड नंबर-2 से हेम राज ठाकुर, वार्ड नंबर-3 से मदन शर्मा, वार्ड नंबर-4 से उर्मिला ठाकुर, वार्ड नंबर-5 से मनोज शर्मा, वार्ड नंबर-6 से निशा कपूर तथा वार्ड नंबर-7 से सुमन रघुवंशी ने सदस्य पद पर विजय प्राप्त की है। परिणाम घोषित होने के साथ ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पंचायतवासियों ने भी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया।






