Home » Uncategorized » अर्की के बिजली उपभोक्ता सावधान! 6 जून तक बिल नहीं भरा तो बिना सूचना कट सकती है बिजली आपूर्ति।

अर्की के बिजली उपभोक्ता सावधान! 6 जून तक बिल नहीं भरा तो बिना सूचना कट सकती है बिजली आपूर्ति।

Share:

अर्की:-

विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर स्मार्ट मीटर धारकों, के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे 6 जून 2026 तक हर हाल में बकाया राशि जमा कर दें।
सहायक अभियंता नीरज कुमार कलना ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बिना किसी अतिरिक्त सूचना के स्वतः काट दी जाएगी। साथ ही जब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बिजली बिल नियत तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम या विद्युत उपमंडल कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान कर अपनी बिजली सेवा निर्बाध बनाए रखने की अपील की है। HPSEBL ने यह भी कहा है कि समय पर बिल भुगतान न केवल उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक है, बल्कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *