Home » Uncategorized » प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह. धर्मपुर-कठनी सड़क और गढ़खल-कसौली फ्लाईओवर का निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह. धर्मपुर-कठनी सड़क और गढ़खल-कसौली फ्लाईओवर का निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Share:

सोलन पवन सिंघ

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सड़कें विकास की जीवनरेखा हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बुधवार को कसौली उपमंडल के काणों क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लंबे धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह सड़क आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलें आसानी से मंडियों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इसके बाद उन्होंने गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग 25.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह फ्लाईओवर कसौली आने-जाने वाले वाहनों के लिए सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा तथा पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस मंडल कसौली अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *