Home » Uncategorized » ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में विकास और 2027 चुनावी रणनीति पर मंथनविधायक संजय अवस्थी बोले— विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं, जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करेंगें

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में विकास और 2027 चुनावी रणनीति पर मंथनविधायक संजय अवस्थी बोले— विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं, जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करेंगें

Share:

अर्की:-

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, बीडीसी सदस्यों, कांग्रेस पदाधिकारियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विकासात्मक समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक संजय अवस्थी ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए तथा शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।
विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रधान और उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं, जो कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है ।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों में मिली सफलता का जल्द ही भव्य सम्मान समारोह मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अथवा पंचायती राज मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
विधायक ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं तथा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, विकास और संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर पार्टी वर्ष 2027 में भी मजबूत स्थिति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों और जनता के विश्वास से ही चुनाव जीते जाते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य करना होगा।
बैठक में बीडीसी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य जो चुनकर आए है उन्होंने कहा की विकास समिति कुनिहार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कांग्रेस समर्थित ही होंगे ताकि हर गांव का विकास हो सके।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अनुज गुप्ता, ऋषि देव शर्मा, प्यारे लाल, सुरेंद्र वर्मा, कमलेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, सी डी बंसल,राकेश चौहान, सरिता रानी , सीमा शर्मा, रुचिका गुप्ता,रमेश ठाकुर, सनी सहोता , सुरेंद्र ठाकुर,जय शर्मा ,मनोज गौतम,सतीश ठाकुर , नवनियुक्त बी डी सी व नवनियुक्त प्रधान ,उप प्रधान व वार्ड पंच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *