दाड़लाघाट:- दंगल एवं मेला समिति भराड़ीघाट (दसेरन) की बैठक प्रकाश चंद बोटी के होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने की। इस दौरान समिति के सचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष बालक राम ठाकुर ने समिति का आय-व्यय एवं अन्य गतिविधियों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी 18 जून को आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मेला समिति के प्रेस सचिव किशोरी लाल शास्त्री ने बताया कि भराड़ीघाट का यह दंगल पिछले लगभग 12 वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा है। क्यारड़ और दसेरन पंचायतों के लोगों के सहयोग से हर वर्ष बाड़ी मेले के उपरांत इसका आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दंगल का आयोजन 18 जून को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों से दंगल में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम पंचायत क्यारड़ के पूर्व प्रधान रामस्वरूप, नवनिर्वाचित दसेरन पंचायत उपप्रधान कुलदीप शर्मा, पंचायत क्यारड़ के उपप्रधान हरीश भारद्वाज, पंचायत सदस्य रामस्वरूप ठाकुर, समिति के उपप्रधान प्रकाश चंद्र बोटी, सुमन गुप्ता, चुन्नीलाल, सलाहकार वासुदेव शर्मा, प्रेम भगत, संतराम ठाकुर, अखाड़ा समिति के प्रधान पूर्ण भगत, जगत राम शर्मा, नरेश भारद्वाज, प्रीतम सिंह, प्यारेलाल, अनुशासन समिति के पदम देव व पदम सिंह तथा व्यवस्था समिति के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश भारद्वाज, कमलेश भाटिया, बिट्टू, राजू, खेमराज, पंकज, यशपाल शर्मा, पवन ठाकुर, बालक राम ठाकुर, बाबूराम ठाकुर और रतन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






