Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में फील्ड ट्रेनरों का प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

दाड़लाघाट में फील्ड ट्रेनरों का प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट पंचायत सभागार में चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनरों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन फील्ड ट्रेनर विजय चंदेल और हेम राज द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 सुपरवाइजरों एवं इन्यूमरेटरों (गणनाकारों) ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हाउस विजिट के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि तथा आम लोगों से समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के दौरान सटीक एवं पारदर्शी जानकारी एकत्रित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया। चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार प्रेमलाल ने उपस्थित सुपरवाइजरों एवं गणनाकारों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने तथा आगामी कार्यों को जिम्मेदारी एवं दक्षता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सर्वेक्षण की सफलता में प्रशिक्षित मानव संसाधन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *