कुनिहार:-
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कुनिहार के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा जब *विद्यालय का चयन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत एयर मैनेजर (वायु प्रबंधन) श्रेणी में राज्य स्तर* पर किया गया। विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विद्यालय की सक्रिय भूमिका को नई पहचान दिलाई है।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विद्यालय की *इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर* तथा इको क्लब छात्रा *सुमृता ठाकुर* को उनके उत्कृष्ट कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के लिए हिमाचल प्रदेश के *माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया* गया। यह सम्मान विद्यालय द्वारा पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छ वायु, हरित गतिविधियों तथा सतत विकास के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों की मान्यता है।समारोह में *अमरीश शर्मा विज्ञान पर्यवेक्षक जिला सोलन कार्यालय उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक सोलन* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके समक्ष यह सम्मान प्राप्त करना विद्यालय परिवार के लिए और भी गौरवपूर्ण रहा।विद्यालय की इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वर्षभर विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, जैव विविधता संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार तथा पर्यावरण शिक्षा से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यालय को राज्य स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।
विद्यालय अध्यक्ष *गोपाल शर्मा* ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनाक्षी ठाकुर को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही इको क्लब छात्रा सुमृता ठाकुर को बधाई दी , तथा इको क्लब के सभी सदस्यों को उनके अथक परिश्रम, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भविष्य में भी विद्यालय हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता रहेगा। पी टी ए अध्यक्ष रतन तंवर , सभी सदस्यों , सभी अध्यापक वर्ग और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को , प्रभारी और बच्चों को बधाई दी है I






