Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक पेंशनर्ज भवन कुनिहार में आयोजित ।

भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक पेंशनर्ज भवन कुनिहार में आयोजित ।

Share:

कुनिहार:-
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन कुनिहार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासचिव राकेश शर्मा ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों तथा पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला।

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर महासंघ लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रख रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर वित्तीय लाभ, चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य देय अधिकार उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेंशनरों से संगठित रहकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में पेंशनरों के लंबित देयकों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, महंगाई राहत तथा अन्य कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को भी बैठक के समक्ष रखा। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संघ से जोड़ने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. नागेश शर्मा, कृषि विभाग से सेवानिवृत्त ललित कुमार शर्मा तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हीरा सिंह चौधरी ने भारतीय राज्य पेंशनर संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव सदस्य बने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में महासचिव राकेश शर्मा, जे.पी. शाह, ओम प्रकाश गर्ग, सुशील कुमार, अमर सिंह, रामलाल, विद्या गर्ग, तारा चौधरी, कंचनमाला, शिवराम, पाल वाणी शंकर, जगदीश चंदेल, वीरेंद्र कुमार, कंवर सिंह, सोहनलाल, हरदेव, अशोक कुमार, ताराचंद शर्मा, सतपाल सहित बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष के. वर्मा ने सभी सदस्यों का बैठक में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *