Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » नवगांव की डॉ.अर्चना शर्मा का चीन के नानजिंग में आयोजित होने वाले 23वें विश्व मृदा विज्ञान महासम्मेलन में शोध-पोस्टर प्रस्तुति के लिये हुए चयन

नवगांव की डॉ.अर्चना शर्मा का चीन के नानजिंग में आयोजित होने वाले 23वें विश्व मृदा विज्ञान महासम्मेलन में शोध-पोस्टर प्रस्तुति के लिये हुए चयन

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट क्षेत्र के नवगांव की डॉ.अर्चना शर्मा का चयन चीन के नानजिंग में आयोजित होने वाले 23वें विश्व मृदा विज्ञान महासम्मेलन में शोध-पोस्टर प्रस्तुति के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन 7 से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के मृदा वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग लेंगे। डॉ. अर्चना शर्मा को उनके शोध-सार के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ की वैज्ञानिक समिति की ओर से यात्रा अनुदान प्रदान किया गया है। इस अनुदान के तहत पंजीकरण तथा अन्य शुल्कों के लिए 1000 अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी जाएगी। विश्वभर के केवल 40 शोधकर्ताओं को यह प्रतिष्ठित अनुदान प्रदान किया गया है, जिनमें भारत से मात्र तीन शोधकर्ता शामिल हैं। डॉ. अर्चना शर्मा ने कृषि स्नातक (बीएससी कृषि) की शिक्षा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) से मृदा विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर तथा डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्चना शर्मा की इस उपलब्धि से दाड़लाघाट और नवगांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में उनकी शोध प्रस्तुति से भारतीय मृदा विज्ञान अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *