Home » Uncategorized » मानव कल्याण समिति सितंबर में अर्की के दूर दराज़ क्षेत्र में लगाएगी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मानव कल्याण समिति सितंबर में अर्की के दूर दराज़ क्षेत्र में लगाएगी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share:

मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति ने आगामी सितंबर माह में अर्की के दूर दराज़ क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
समिति द्वारा आम लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स के लगातार उपयोग से होने वाली अपरिहार्य क्षति के निराकरण के लिए इनकी सर्विसिंग किसी अच्छे यंत्रज्ञ से करवाने का भी निर्णय हुआ।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर बीएमओ अर्की से अनुरोध किया गया कि अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण ओपीडी में लगने वाली कतारों को व्यवस्थित करने के लिए और अधिक पग उठाए ताकि मरीजों व चिकित्सकों को अनावश्यक परेशानी ना हो बैठक में मोहन लाल शर्मा, मनोहर लाल, ओम प्रकाश शर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *