अर्की:-
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमति के होनहार युवा मयंक शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक शर्मा ने आज तेलंगाना के डुंडीगल स्थित प्रतिष्ठित एयर फोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक पूरी की। मयंक शर्मा, गीता राम शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे अर्की क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। मयंक की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
देश सेवा के इस गौरवपूर्ण सफर के लिए मयंक शर्मा को ढेरों शुभकामनाएं। 🇮🇳✈️💐






