कुनिहार:-
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने की। उन्होंने अभिभावकों और पीटीए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की साझी भूमिका महत्वपूर्ण है।
पीटीए अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही बेहतर सुविधाओं, शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार अच्छे परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक विद्यालय की कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीति चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग को आवश्यक बताया। साथ ही विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।






