Home » Uncategorized » सरसा प्रीमियर लीग 2026 का शानदार समापन, सरसा बनी विजेता

सरसा प्रीमियर लीग 2026 का शानदार समापन, सरसा बनी विजेता

Share:

जयनगर
कृष्णलाल:-

हिंद युवक मंडल सरसा द्वारा आयोजित SARSA PREMIER LEAGUE 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। शुक्रवार 13 जून 2026 को आयोजित फाइनल मुकाबले में सरसा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कुनिहार टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान छोटू राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंद युवक मंडल सरसा को अपनी ओर से ₹5100 की प्रोत्साहन राशि भेंट की।मुख्य अतिथि प्रधान छोटू राम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने हिंद युवक मंडल सरसा की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *