Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव संपन्न

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव संपन्न

Share:

दाड़लाघाट:- अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य राम स्वरूप गौतम की अध्यक्षता में हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव संपन्न करवाया गया। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। यह चुनाव प्रवक्ता राजनीति शास्त्र डॉ. देविन्दर चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। हेड बॉय और हेड गर्ल पद के लिए हुए चुनाव में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी प्रक्रिया में प्रवक्ता अंग्रेजी दीपक ठाकुर ने प्रिजाइडिंग ऑफिसर, टीजीटी मेडिकल नवीश कुमार ने सहायक प्रिजाइडिंग ऑफिसर, टीजीटी आर्ट्स नंदपाल सिंह ने पोलिंग ऑफिसर-1 तथा टीजीटी संस्कृत दलीप सिंह ने पोलिंग ऑफिसर-2 की भूमिका निभाई। डीपीई प्रदीप गौतम ने अनुशासन प्रभारी, प्रवक्ता हिंदी शीला वर्मा और टीजीटी आर्ट्स राज ठाकुर ने पर्यवेक्षक तथा अक्षय महाजन ने मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कक्षा बारहवीं के छात्र जतिन को हेड बॉय तथा कक्षा बारहवीं की छात्रा पलक को हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किया गया। प्रधानाचार्य राम स्वरूप गौतम ने कहा कि हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझाने का एक सार्थक प्रयास है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है तथा वे लोकतंत्र के महत्व को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम स्वरूप गौतम, दीपक ठाकुर, शीला वर्मा, डॉ. देविन्दर चौहान, प्रदीप गौतम, नवीश कुमार, राज ठाकुर, नंदपाल सिंह, दलीप कुमार, अक्षय महाजन, प्रेम लाल, जगदीश चंद, शिवानी पाठक, सीएचटी हुक्म देई, वीना देवी, प्रेम दई, रोमिला देवी और बबीता ठाकुर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *