Home » Uncategorized » परवाणू के दशहरा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

परवाणू के दशहरा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Share:

कसौली पवन सिंघ:-

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम परवाणू के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने की।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश और प्रदेश के साथ-साथ सोलन जिला में भी उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जिला में स्थापित आयुष विभाग की सभी संस्थाओं में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राहुल जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर अत्यंत आवश्यक है और योग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनका लाभ आमजन उठा सकते हैं।
बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. मंजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *