Home » Uncategorized » अम्बुजा सीमेंट के 4 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन 140 यूनिट रक्त एकत्र

अम्बुजा सीमेंट के 4 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन 140 यूनिट रक्त एकत्र

Share:

दाड़लाघाट:- अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से अंबुजा ऑडिटोरियम रौड़ी स्थित अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के सभागार में चल रहे 4 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन करीब 140 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में आईटीआई (सेडी) दाड़लाघाट के प्रशिक्षुओं, ग्रामवासी, नौणी, दाड़लाघाट, बाघल लैंड लूजर, यूथ क्लब के सदस्यों, अंबुजा फाउंडेशन एवं अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर युवा पत्रकार एवं समाजसेवी आशीष गुप्ता व उनके अनुज निशांत गुप्ता ने भी सहयोग प्रदान किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर एम्स बिलासपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डॉ. भुवेश गुलेरिया एवं डॉ. मनोज कुमार (ओएचसी) सहित चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *