कुनिहार:-
कुनिहार विश्रामगृह में हुई बैठक, CGHS केंद्र और ESI अस्पताल को मान्यता देने की उठी मांग ।आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सोलन जिला इकाई की बैठक 21 जून 2026 को लोक निर्माण विभाग के कुनिहार विश्रामगृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आल इंडिया कार्यकारिणी के सहायक जनरल सेक्रेटरी वी.पी. कौशिक ने की।
बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी चुने गए:
1. *प्रधान* – दौलत राम शर्मा
2. *उप-प्रधान 1* –रत्न चंद गौतम
3. *उप-प्रधान 2* – पूरबी राज
4. *सचिव* – विमल भारद्वाज
5. *सह-सचिव* – के.एल. शर्मा
6. *कोषाध्यक्ष* –मदन लाल शर्मा
7. *सह-कोषाध्यक्ष* – जिया लाल
8. *संगठन सचिव/प्रेस सचिव* – वेद प्रकाश सैनी
9. *लेखा परीक्षक* – प्रेम चंद
बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक CGHS वेलनेस सेंटर होना चाहिए, ताकि पेंशनरों को दूर-दराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें।
साथ ही सोलन स्थित अपैक्स डायग्नोस्टिक अस्पताल व ESI के कुमारहट्टी स्थित अस्पताल को भी CGHS सूची में शामिल करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लगभग 40 सदस्यों ने भाग लिया। जानकारी जिला सचिव *विमल भारद्वाज* ने दी।






