Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा दाड़लाघाट के ऐतिहासिक बाडूबाडा मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा दाड़लाघाट के ऐतिहासिक बाडूबाडा मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा दाड़लाघाट के ऐतिहासिक बाडूबाडा मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग एवं खेलों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर प्रचारक रोहित विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष चेतन द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा खेल और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय महिला वॉलीबॉल टीम को खेल किट (स्पोर्ट्स किट) भी वितरित की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। इसके अतिरिक्त दाड़लाघाट पंचायत के नवनियुक्त प्रधान श्याम सिंह चौधरी एवं उपप्रधान हेमराज गौतम ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों व योग साधकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख प्रदीप शर्मा, जिला सेवा भारती सचिव राहुल, क्रीड़ा भारती के सोशल मीडिया प्रांत प्रमुख एवं मण्डल मंत्री आसिफ चौधरी, सह मंत्री अजय ठाकुर, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, राकेश गौतम, कमल, ओम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *