Latest News
2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित
Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन,महेंद्र कुमार बने अध्य्क्ष

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन,महेंद्र कुमार बने अध्य्क्ष

Share:

अर्की:- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में मंगलवार को वर्ष 2026-28 के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र कुमार को अध्यक्ष तथा कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रत्न बंगा ने की। इस अवसर पर विद्यालय भवन समिति एवं शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया, जिससे विद्यालय के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
प्रधानाचार्य राम रत्न बंगा ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय योगदान देगी।
समिति गठन की प्रक्रिया वरिष्ठ प्रवक्ता लेख राम पंवार, प्रवक्ता पुष्पलता तथा टीजीटी संस्कृत राकेश की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया तथा नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *