दाड़लाघाट:-ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट के ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के तकनीकी मार्गदर्शन तथा अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का समापन अंबुजा सभागार, रौड़ी में हुआ। रक्तदान जीवनदान के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 647 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में चीफ प्लांट मैनेजर अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट सुनील कुमार चौधरी ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट संजय शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवेश गुलेरिया, एम्स बिलासपुर डॉ. अलीशा सिंह सोलंकी का तकनीकी मार्गदर्शन प्रमुख रहा। चार दिवसीय शिविर में ग्राम पंचायत रौड़ी, दाड़लाघाट, ग्याना, मांगू, सेवड़ा चंडी, कोटलू सहित विभिन्न पंचायतों के साथ-साथ फाउंटेन यूथ क्लब, फार्मर यूथ क्लब स्यार, युवा जागृति क्लब धार, आईटीआई सेड़ी दाड़लाघाट, बाघाल लैंड लूजर, ट्रक चालक, सुरक्षा विभाग, खान एवं खनिज विभाग, अंबुजा सीमेंट के कर्मचारी, युवा मंडल, लेडीज क्लब, स्वयं सहायता समूहों तथा अंबुजा फाउंडेशन की विभिन्न इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर की टीम, स्वास्थ्य सखियाँ तथा अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के अजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार, मदन शर्मा, शकुंतला शर्मा, प्रदीप वर्मा सहित एचआर प्रमुख पदमनाभ शर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके चलते यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






