Latest News
15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित नंबरदारों के मानदेय को 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किए जाने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत
Home » Uncategorized » मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय बैठक 26 जून शुक्रवार को मानेसर में, पत्रकारों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील बैठक को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी करेंगे संबोधित

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय बैठक 26 जून शुक्रवार को मानेसर में, पत्रकारों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील बैठक को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी करेंगे संबोधित

Share:

बीबीएन:-

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार 26 जून को आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह महत्वपूर्ण बैठक ग्रैंड आईटीसी गोल्फ रिसोर्ट नूर सहाय मानेसर हरियाणा में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार गुरभिंदर सिंह गुरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम द्वारा प्रेस को दी गई। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों, पत्रकारों के अधिकारों और मीडिया क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, संरक्षक राजेश शर्मा, प्रवक्ता मनोज गोयल,हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष काशिम संबोधित करेंगे। वह संगठन की गतिविधियों, पत्रकार समुदाय के हितों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहे हैं और पत्रकारों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
उक्त पदाधिकारियोंने संगठन के सभी सदस्यों और पत्रकार साथियों से अपील की कि वे इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव देंने और मीडिया क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देंने बारे संकल्प लेना है।
उन्होंने कहा कि यह बैठक पत्रकार समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे और पत्रकारिता के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *