बीबीएन:-
बद्दी में स्विग्गी की खराब सर्विस से ग्राहक परेशान हो रहे हैं। ग्राहकों को 4 घंटे तक ऑर्डर के लिए करना इंतजार करना पड़ रहा है। उक्त बात उस समय चरितार्थ हुई जब मंगलवार को एक ग्राहक ने स्विग्गी की सर्विस पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्राहक के अनुसार उसने स्विग्गी के माध्यम से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन ऑर्डर तय समय पर पहुंचने के बजाय कई घंटों तक पेंडिंग रहा।
ग्राहक का आरोप है कि लगभग 4 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी न तो ऑर्डर की सही जानकारी दी गई और न ही कस्टमर सपोर्ट की तरफ से संतोषजनक समाधान मिला। बार-बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्राहक ने कहा कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को अपनी सर्विस और कस्टमर सपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने की जरूरत है, ताकि ग्राहकों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। ग्राहक ने कंपनी से इस मामले में जवाब और बेहतर व्यवस्था की मांग की है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग से इस संदर्भ में कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उक्त कंपनी 2 दिन अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त पाई गई थी।






