कुनिहार:-
निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कुनिहार क्षेत्र में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। बाजार, बस स्टैंड, मंदिर परिसर और मुख्य चौराहों पर जगह-जगह ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं।
स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल ने मिलकर राहगीरों एवं वाहन चालकों को हलवा-पूरी का प्रसाद भी वितरित किया। भीषण गर्मी में ठंडा-मीठा जल और प्रसाद पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखी।
मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने और इस दिन जल-दान करने से साल की सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल मिलता है। इसी भावना के साथ कुनिहार में दिनभर “जय श्री हरि” के जयकारों के बीच सेवा का दौर चलता रहा।






