Latest News
Home » Uncategorized » निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में छबील एवं शीतल पेय वितरण

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में छबील एवं शीतल पेय वितरण

Share:

शिमला:पवन सिंह:-
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बिजली बोर्ड के मुख्यालय कुमार हाउस, शिमला में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील एवं शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों को ठंडे एवं शीतल पेय वितरित किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निर्जला एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष स्थान है। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं लोगों को शीतल पेय उपलब्ध करवाना एक पुण्य कार्य माना जाता है, जिससे समाज में भाईचारे और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आने-जाने वाले लोगों को छबील तथा शीतल पेय वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ सेवा भावना का संदेश देना रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में सहयोग, सद्भाव और जनसेवा की भावना को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *