Latest News
Home » Uncategorized » चमाकड़ी विद्यालय में पाठशाला प्रबंधन समिति का गठन,शर्मिला अध्यक्ष,तोअंजू कुमारी उपाध्यक्ष

चमाकड़ी विद्यालय में पाठशाला प्रबंधन समिति का गठन,शर्मिला अध्यक्ष,तोअंजू कुमारी उपाध्यक्ष

Share:

दाड़लाघाट:-वीरवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए पाठशाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस बैठक में शर्मिला को अध्यक्ष तथा अंजू कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सुमन देवी, अनीता ठाकुर, कल्पना देवी, विनोद कुमार तथा हेमन्त कुमार को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। इस कार्यकारिणी का गठन स्कूल मुख्याध्यापक हेमन्त कपिला की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया और विद्यालय के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान नरेन्द्र हांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक हेमन्त कपिला ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद कर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय की महिला अध्यापिका टी.जी.टी आर्ट्स सुष्मा देवी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *