Latest News
Home » Uncategorized » काकड़ा गांव में लगाई गई शीतल जल एवं शरबत की छबील

काकड़ा गांव में लगाई गई शीतल जल एवं शरबत की छबील

Share:

दाड़लाघाट:- निर्जला एकादशी के पावन पर अवसर पंचायत दाड़लाघाट के काकड़ा गांव में शीतल जल एवं शरबत की छबील लगाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की सेवा की गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निस्वार्थ भाव से लोगों को ठंडा पानी तथा शरबत वितरित किया।आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन जलदान और सेवा को पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ ग्रामीणों ने मिलकर छबील का आयोजन किया, जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। सभी के सहयोग से छबील का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य में राजकुमार शर्मा, विवेक शर्मा, जयदेव शर्मा, गिरीश शर्मा, भृगु शर्मा, गीता शर्मा, मीना शर्मा, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, वर्षा शर्मा और राधा शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *