दाड़लाघाट : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में 30 जून को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में विद्यालय की छठी कक्षा से जमा दो तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से बैठक में उपस्थित होकर विद्यालय के विकास और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।






