Latest News
Home » Uncategorized » कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का भव्य समापन

कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का भव्य समापन

Share:

कुनिहार:-
कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ।
सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि संजीव चौधरी रहे। आयोजन समिति की ओर से उनका हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि डी.के. उपाध्याय रहे। इस अवसर पर मुकेश,राजेंद्र एवं सनी भी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
फाइनल मुकाबला घनाघुघाट और सुबाथू किलर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सुबाथू किलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए KPL 2026 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि घनाघुघाट उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि डी.के. उपाध्याय द्वारा विजेता टीम सुबाथू किलर्स को ट्रॉफी के साथ ₹30,000 की पुरस्कार राशि तथा उपविजेता टीम घनाघुघाट को ट्रॉफी के साथ ₹20,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजन समिति के सदस्य गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, विकास कंवर, मनोज गर्ग, नवीन शर्मा, सुमित योगीराज एवं सचिन ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों, मुख्य अतिथियों, सहयोगियों, प्रायोजकों, दर्शकों एवं मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और उत्साह से ही कुनिहार प्रीमियर लीग 2026 का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *