Home » Uncategorized » कराड़ाघाट विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा एवं पुनर्गठन बैठक का आयोजन

कराड़ाघाट विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा एवं पुनर्गठन बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट :- राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा एवं पुनर्गठन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई एसएमसी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आम सभा में मनोज कुमार शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष तथा हीरा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दुनी चंद शर्मा तथा वार्ड सदस्य चमन लाल शर्मा को पदेन सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया। वहीं ममता देवी, नीलम शर्मा, सावित्री देवी, अनीता शर्मा, ममता शर्मा, दयावंती शर्मा, परस राम शर्मा, योगराज, जिया लाल, रजनी देवी एवं दिनेश शर्मा को समिति का सदस्य चुना गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका रक्षा कुमारी समिति की सदस्य सचिव रहेंगी। बैठक में नवनिर्वाचित समिति को विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में तनुज शर्मा, प्रेम लाल, देवेंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, शीश राम, मुनेक कुमार, हिमेश कुमार, कल्पना ठाकुर, निर्मला देवी, कौशल्या देवी सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *