Home » Uncategorized » राजकीय उच्च पाठशाला बेरल में बैठक का आयोजन, विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

राजकीय उच्च पाठशाला बेरल में बैठक का आयोजन, विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Share:

दाड़लाघाट : -राजकीय उच्च पाठशाला बेरल में विद्यालय स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरल को भी शामिल करते हुए विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय विद्यालय कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में कविता शर्मा को अध्यक्षा तथा हिमानी शर्मा को उपाध्यक्षा चुना गया। इसके साथ ही सरला देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, मनोहर लाल, प्रकाश चंद, उमापति एवं रंजना देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायत प्रतिनिधित्व और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रधान बेरल जोगिंदर शर्मा तथा आशा वर्कर अहिल्या देवी को पदेन सदस्य के रूप में कमेटी में सम्मिलित किया गया। विद्यालय के सचिव नरेंद्र कुमार ओर सहसचिव दीप राम ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कमेटी विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में यह कमेटी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *